बीकानेर : राहत भरा रहा शुक्रवार का दिन, 33 दिन बाद सबसे कम पॉजिटिविटी रेट, 547 नए केस, 12 मौतें

By: Ankur Sat, 15 May 2021 11:10:27

बीकानेर : राहत भरा रहा शुक्रवार का दिन, 33 दिन बाद सबसे कम पॉजिटिविटी रेट, 547 नए केस, 12 मौतें

इस कोरोनाकाल में हर दिन के आने वाले आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। हांलाकि शुक्रवार का दिन राहत भरा कहा जा सकता है। क्योंकि 33 दिन बाद पहली बार पॉजिटविटी रेट 19% दर्ज की गई है। जिले में गुरुवार को 2043 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 547 केस पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं। बीते 24 घंटे में 12 लोगों की मौत कोरोना से हो गई। जबकि 506 रिकवर भी हुए हैं। कोरोना के कुल एक्टिव केस 7862 हैं। इनमें से 6923 लोग होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। 352 से अधिकमाइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

जिले में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग हर दिन रिकवर मरीजों की संख्या जारी कर रहा है। सीएमएचओ डॉ. सुकुमार कश्यप का कहना है कि होम आइसोलेट मरीज यदि 10-15 दिन में हॉस्पिटल में भर्ती नहीं होता है तो उसे रिकवर माना जाता है। कहने को तो यह राहत की बात है कि जहां कोरोना के हर दिन पांच सौ से एक हजार केस आ रहे हैं, वहीं इतने ही रिकवर भी हो रहे हैं। लेकिन रिवकर होने वाले मरीज पीबीएम हॉस्पिटल के ही नहीं है। इस सूची में उन मरीजों को भी शामिल किया जा रहा है जो होम आइसोलेट हैं और उनमें दस दिन से अधिक हो गए हैं।

राजस्थान में कोरोना : नए केसों में 11 फीसदी की गिरावट; मिले 14,289 नए मरीज, 155 मौतें

राजस्थान में 24 घंटे में 14,289 नए कोरोना मरीज मिले और 55 लोगों की मौत हुई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में कोरोना के 67,789 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 14,289 पॉजिटिव निकले। राज्य में संक्रमण की दर 21% से ऊपर रही। इससे पहले 11 मई को राज्य में 83,851 सैंपल जांचे गए थे, तब 16,080 सैंपल पॉजिटिव मिले थे और संक्रमण की दर 19.17% थी। बीते चार दिन की रिपोर्ट देखे तो राज्य में 19% सैंपलिंग कम हुई है, जिससे केसों में 11% तक की गिरावट आई है। राज्य में शुक्रवार को एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 2.12 लाख के पार हो गई। 13270 मरीज रिकवर हुए।

ये भी पढ़े :

# बाड़मेर : घट रहा कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा, 203 नए केस आने के साथ ही 261 लोग डिस्चार्ज

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com